
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित 1140 घरों में दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. टाटा स्टील सीएसआर के लिए जानी जाती है, लेकिन टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को ने इस पर दाग लगा दिया है. जुस्को ने पानी की आपूर्ति जैसे अनिवार्य सेवा को ही बंद करा दिया है और बिजली की सप्लाइ काट दी है, जिस कारण दो दिनों से 1140 घरों में पानी नहीं है और हजारों परिवार पानी के बगैर रहने को मजबूर है. जुस्को की बिजली काटने की वजह यह है कि सरकार की ओर से बकाया बिजली का बिल का भुगतान नहीं किया गया है. करीब 60 लाख रुपये बिजली के मद में बकाया है. बिजली की सप्लाइ बंद होने से मुश्किलें बढ़ चुकी है और निश्चित तौर पर परशानी काफी ज्यादा हो रही है. सरकारी पदाधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं दिख रहे है. बिष्टुपुर स्थित वोल्टास बिल्डिंग के बगल में पंप हाउस में जुस्को की बिजली की सप्लाइ है, लेकिन कई नोटिस के बावजूद करीब 60 लाख रुपये का बिल बकाया है. लेकिन जुस्को ने एक अमानवीय घटना को अंजाम दिया और जुस्को ने बिजली ही काट दी, जिससे पानी की आपूर्ति ही पूरी तरह बाधित हो चुकी है. सवाल यह भी उठ रहा है कि जनसेवा करने वाली कारपोरेट घराना इस तरह की अमानवीय कदम कैसे उठा सकती है और प्रशासन कैसे इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी रह सकती है.







