
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने यूरोपीय मामलों को देखने के लिए डॉ हेनरिक एडम को वीपी यूरोपियन कारपोरेट अफेयर्स के तौर पर तैनात किया है. 1 जनवरी 2022 से उनकी यह पोस्टिंग की गयी है. श्री हेनरिक टाटा स्टील के यूरोपियन बिजनेस को देखेंगे और टाटा स्टील के प्रतिनिधि होंगे. टाटा स्टील के यूरोपियन कारोबार को करीब 10 साल से वे देख रहे है. वे चीफ कामर्शियल ऑफिसर और फिर चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीइओ) के पद को वहां संभाल चुके है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत हैंस वेन डेन बर्ग चेयरमैन टाटा स्टील नीदरलैंड बोर्ड ऑफ मैनजेमेंट और टाटा स्टील यूरोप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनचार्ज टाटा स्टील यूरोप संदीप बिश्वास टाटा स्टील यूके के मामले को लेकर सीधे टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगे. वे लोग टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील यूके के बिजनेस की देखरेख करेंगे. श्री हेनरिक दोनों ही प्लांट के बीच टाटा स्टील लिमिटेड के बीच समन्वय स्थापित कर अपना काम करेंगे. उनको कोई विशेष कार्य में जरूरत होने पर लगाया जायेगा. इसके अलावा वे सारी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रहेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों, डीकार्बनाइजेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इनोवेशन और सस्टेनेबेलिटी के कार्यों से अलग रखे जायेंगे. वे यूरोप के विभिन्न संस्थानों में टाटा स्टील का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.












