
जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड के कर्मचारियों का मंगलवार को वेज रिवीजन समझौता हुआ. यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और अरविंद पांडेय ने समझौता पर हस्ताक्षर किया. समझौता छह साल के लिए 1 अप्रैल 2019 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के लिए समझौता हुआ है. 1100 रुपये प्रति माह का मिनिमम गारंटी बेनेफिट लागू किया गया है. समझौता के बाद कर्मचारियों का बेसिक 12 हजार रुपये होंगे जबकि एफडीए 2400 रुपये, वीडीए 33 रुपये 10 पैसे यानी कुल 14433 रुपये हो जायेगा. न्यूनतम इन्क्रीमेंट को 120 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपये और अधिकतम इन्क्रीमेंट 250 रुपये से बढ़ाकर 280 रुपये तय कर दिया गया. ट्रांसपोर्ट सब्सिडी 625 से बढ़ाकर 925 रुपये कर दिया गया. मेडिकल 5600 रुपये से बढ़ाकर 8400 रुपये कर दिया गया. एलटीसी 8000 रुपये, हाउस रेंट अलाउंस 400 रुपये, रोजाना 10 रुपये मिलेगा जबकि 250 रुपये एडुकेशन अलाउंस और मोबाइल अलाउंस भी 250 रुपये मिलेगा. औसतन 2960 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी हुई है.








