
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने मनरेगा कर्मी, सभी पंचायत सेवक, सभी बीएफटी और सभी पंचायत स्वंय सेवक के साथ प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें प्रखंड की सभी पंचायतों में चल रहे मनरेगा, पीएम आवास योजना के साथही प्रखंड में चल रही अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि योजना का लाभ ग्रामीण ले सके. उन्होंने सबकी योजना सबका विकास योजना के बारे में जानकारी देकर येजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने की बात कही.








