
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के पांचमाइल गांव में बीती रात वृद्ध महिला लखी गोप के घर में आग लगने से घर समेत उसमें रखा सारा समान जल कर राख हो गया. आग लगने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती के पत्नी नयना महंती ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और वृद्धा दो बहनों को 2कंबल ,25 किलो चावल और नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया.उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया की जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी. मौके पर मनोज गोप, अजय गोप, राजाराम गोप, रोहित गोप, मंजू टुडू, देवाशीष दास, सुबदीप दास समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








