
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही टाटा मोटर्स के कन्वाई चालक एक बार फिर से आंदोलित होते नजर आ रहे हैं. जहां आज कन्वाई चालकों को एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचकर जिले के उपायुक्त से मिला और टाटा मोटर्स के अधिकारियों से कन्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने एवं आंदोलन के दौरान मारे गए कन्वाई चालकों के आश्रितों को नौकरी अबतक नहीं दिए जाने के मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है. जानकारी देते हुए कन्वाई चालक संघ के प्रतिनिधों ने बताया कि अब टाटा मोटर्स प्रबंधन और भ्रष्ट अधिकारियों से वार्ता नहीं बल्कि उन्हें दंडित करने का वक्त आ गया है, अन्यथा वर्तमान हेमंत सरकार के लिए भी किरकिरी बन सकते हैं. वहीं इन्होंने साफ कर दिया है, कि इस सरकार में भी अगर इन्हें धरना- प्रदर्शन या आंदोलन करना पड़ता है, तो आनेवाले दिनों में सरकार के लिए मुश्किल हालात पैदा हो सकते हैं.







