
जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन की ओऱ से आज से 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की गई. जहां जमशेदपुर के उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिले के डीडीसी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि इसके जरिए आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.
उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ शहर के वैसे ईलाकों में पहुंचेगी जहां सड़क पर ज्यादा दुर्घटनाएं होतीं है. साथ ही उन्होने लोगों से सड़क पर चलने को दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की, ताकि सड़क हादसों में कमी हो और लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें.







