
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 31 मार्च गुरुवार को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की गई है. कर्मचारियों को उसके बदले दूसरे दिन छुट्टी दी जाएगी. दूसरी ओर 1 अप्रैल शुक्रवार को कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है. इस दिन पूरे प्लांट का सारा कामकाज बंद रहेगा उसके बदले 3 अप्रैल रविवार को छुट्टी के दिन होने के बावजूद कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. छुट्टियों में किए गए बदलाव को लेकर टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह के हस्ताक्षर से दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किया गया जिसके तहत यह कहा गया है कि 31 मार्च को सभी कर्मचारियों का ब्लॉक क्लोजर रहेगा और 1 अप्रैल को वैकल्पिक छुट्टी दी जाएगी जिसके बदले 3 अप्रैल को कर्मचारियों को ड्यूटी करनी होगी. आपको बता दे कि दो अप्रैल को कर्मचारी सामान्य तौर पर शनिवार को ड्यूटी मरेंगे.. इस तरह लगातार 31 मार्च, 1 अप्रैल को कंपनी में कामकाज नही हो सकेगा और फिर कम्पनी 2 अप्रैल शनिवार और रविवार 3 अप्रैल को खुलेगा.




