
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटूरखाम पंचायत के बरौल गांव के पास सोमवार की शाम एक व्यक्ति की लाश काजू के पेड़ से फंदा से झूलती मिली। मृतक की पहचान बड़शोल थाना क्षेत्र के मानुषमुरिया गांव के भाजपा बड़शोल मंडल ओबीसी मोर्चा के मंत्री नोटन गिरि (45) के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर मामले की जांच में जुट गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का है,यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।मिली जानकारी के अनुसार नोटन गिरि बरौल गांव के पास एक फार्म हाउस मैं काम करता था। आज भी वह काम करने गया था। शाम को अन्य ग्रामीण ने नोटन गिरि के शव को फार्म हाउस से कुछ दूरी पर काजू पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फार्म हाउस में काम करने वाले अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।





