
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की पूरी टीम बेंगलुरु के दौरे पर हैं. सोमवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के नेतृत्व में कमेटी मेंबरों का एक दल ने टाइटन के बेंगलुरु प्लांट का दौरा किया. इन लोगों ने वहां सेफ्टी को लेकर उठाए जा रहे हैं. बेहतर कदमों को जाना और किस तरह सेफ्टी को आत्मसात किया जाना है, इसके लिए जरूरी फैसले भी लिए. इस दौरान टाइटन के मैनेजमेंट और यूनियन के लोग भी वहां मौजूद थे. आपसी संबंध के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी ओर, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह बेंगलुरु के दौरे को बीच में छोड़कर आ गए. उनके साथ वापस आने वालो में महामंत्री सतीश सिंह के अलावा यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, सहायक अचीव अजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे. ये लोग बेंगलुरु से सीधे बिहार के पटना लैंड किये जहां इन लोगों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर स्वर्गीय अब्दुल बारी के कब्र पर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की और चादरपोशी भी की. आपको बता दें कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए स्वर्गीय अब्दुल बारी की जमशेदपुर से पटना लौटते वक्त रास्ते में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह एक ईमानदार नेता के रूप में पूरे देश में जाने जाते थे और प्रख्यात मजदूर नेता थे. उनकी आज भी लोग मिसाल देते हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से उनके पटना स्थित मजार पर पहले खराब हो चुके मजार को बनवाया गया और हर साल यूनियन की ओर से उनके मजार पर जाकर चादरपोशी करने की नई परिपाटी शुरू की. इसी परिपाटी को जिंदा रखने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ पटना पहुंचे जहां से वे वापस जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए.





