
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट कंपनी की अधीकृत यूनियन गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में गुरुवार को यूनियन के कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में चुनाव के बाद दूसरी कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस मौके पर कई मुद्दो पर चर्चा की गयी. इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा के मामले में हम लोग किसी तरीके से कोई भी समझौता कारखाने के बाहर या कारखाने के अंदर नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन वाले कर्मचारी पुत्रों की बहाली होनी चाहिए एवं जिन कर्मचारी ने अवकाश ग्रहण कर लिया है, उनके बच्चों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इस दौरान सदस्यों ने अध्यक्ष का समर्थन किया और मांग की कि तत्काल बहाली निकाली जाये. इसके अलावा स्कूल बस कंपनी द्वारा कोविड काल में बंद की गई थी, उस बस की सुविधा को फिर से शुरू करना चाहिए. कमेटी मेंबरों ने यह भी कहा कि स्पोर्ट्स के बारे में ज्वाइंट कमिटी बनाकर उस पर विचार होना चाहिए, टिनप्लेट अस्पताल एवं कैंटीन की सुविधाओं में बढ़ोतरी होनी चाहिए, जिन-जिन डिपार्टमेंट में मैनपावर की कमी है, नई बहाली किया जाये ताकि उस समस्या को दूर किया जा सके. इस दौरान यह भी मांग की गयी कि अगर किसी कर्मचारी की काम के दौरान मृत्यु हो जाती है तो हर एक कर्मचारी का एक दिन की छुट्टी का पैसा काटकर उस कर्मचारी के परिवार को देना चाहिए. इन लोगों ने मांग की कि तत्काल टिनप्लेट कंपनी में टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की तर्ज पर टिनप्लेट में भी लीव बैंक की व्यवस्था होनी चाहिए. इसके अलावा ट्रेनिंग प्रोग्राम की व्यवस्था होनी चाहिए जबकि पुरी एवं अन्य दार्शनिक स्थलों पर जल्द से जल्द कर्मचारियों को घुमने जाने के लिए गेस्ट हाउस की व्यवस्था होनी चाहिए. इस मौके पर सारी मांगों को लेकर बातचीत की गयी, जिसके बाद तय किया गया कि इन मुद्दे पर अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और पदाधिकारी मैनेजमेंट के स्तर पर बातचीत करेंगे. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान , ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू ,जगजीत सिंह, संजय कुमार भूपेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह संग्राम किशोर दास, कलाम नबी खान,संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी,बलदेव सिंह, इरावती लकड़ा, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा, फतेहचंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा,एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार सिंह ,नवल किशोर सिंह ,नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा उपस्थित थे.



