जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को फिर से एक दिन का ब्लॉक क्लोजर कर दिया गया है. शनिवार को ब्लॉक क्लोजर को लेकर प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से सरकुलर जारी कर दिया गया है. शनिवार के बाद रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. सोमवार से प्लांट में फिर से प्रोडक्शन शुरु होगा. एक दिन फिर से ब्लॉक क्लोजर होने के बाद आधा वेतन कर्मचारियों को मिलेगा जबकि कर्मचारियों के वेतन का आधा हिस्सा कट जायेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू की गयी है. ब्लॉक क्लोजर के दौरान किसी को छुट्टी नहीं दी जायेगी. टाटा मोटर्स प्लांट में लगातार डिमांड घटने के कारण लगातार ब्लॉक क्लोजर कंपनी ले रही है. इससे पहले 27 जुलाई को भी ब्लॉक क्लोजर कंपनी की ओर से की गयी थी. इसी माह में इससे पहले भी ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. इस कारण लगातार ब्लॉक क्लोजर होने के कारण कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.




