जमशेदपुर : जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों का बोनस समझौता शनिवार को हो गया. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत अधिकतम 52944 रुपये और न्यूनतम 29304 रुपये मिलेगा. इस मौके पर बोनस समझौता पर हस्ताक्षर करने वालों में क्लब के अध्यक्ष सह टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, यूनियन की ओर से मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, पीयुष गुप्ता, यूके सिंह, विनीत रंजन, मुकेश अग्रवाल, कुमार गोपाल, नबीन चंद्र झा, कानू अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंह जबकि यूनियन की ओर से मजदूर नेता बीके डिंडा, ददन सिंह, गुरुदेव नंद, एकराम खान, मेघनाथ साहू, दिनेश कुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे.





