रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : शहर में चोरों का उत्पात बढ़ रहा है। आए दिन चोरी की घटना सामने आ रही है। ऐसे ही एक घटना आज सुबह सामने आई, जहां गुदरी बाजार स्थित अमीन प्लास्टिक दुकान में चोरों ने घुसकर करीब 10 हजार तक के प्लास्टिक के सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने इस घटना को रात में अंजाम दीया। दुकान मालिक ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात में दुकान बंद करके गए थे। दुकान में कोई शटर नहीं लगा हुआ है। प्लास्टिक और बोरे से दुकान को चारों तरफ से घेर कर रस्सी से बांधकर दुकान मालिक रात में चले गया था। (नीचे भी पढ़ें)
रात में चोरों ने बंधे हुए प्लास्टिक के बोरों को ब्लेड से चीरकर दुकान में घुसें और इस घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही गुदड़ी बाजार में और दो दुकानों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, मगर वह सफल नहीं हो पाए। इसके साथ ही रिफ्यूजी कॉलोनी में आज सुबह-सुबह एक और चोरी की घटना होते होते रह गई। दरअसल टोटो का बैटरी चोरी करने आए हुए नाबालिक चोर को स्थानीय लोगों ने चोरी करते हुए रंगे हांथ पकड़ लिया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरी करते हुए पकड़े गए नाबालिग युवक निशानदेही पर और एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया एवं पूछताछ कर रही है।






