जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन की तरफ से वाइस प्रेसिडेंट आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने बुधवार को फैक्ट्री इंस्पेक्टर अंचल वन जमशेदपुर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री इंस्पेक्टर को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि फर्जी यूनियन द्वारा 2017 में किये गये गलत समझौते के आधार पर कंपनी प्रबंधन ब्लॉक क्लोजर ले रहा है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. साथ ही कहा गया है कि डबल बेंच एलपीए 456 और डब्ल्यूपीसी 33 22 आदेश के अनुसार 2017 के बाद किया गया सब समझौता गलत है. यह बताते हुए कहा गया है कि प्रबंधन द्वारा मजदूर विरोधी समझौते के आधार पर ब्लॉक क्लोजर लेना बिल्कुल ही गलत है अत: इसकी जांच की जाये.














