
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा टाटा स्टील और उसके समूह की कंपनियों के पूर्व अधिकारियों ने किया. टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी के पीइओ रह चुके सुधीर देवरस, टीआरएफ के पूर्व एमडी जहांगीर आर्देशायर और टाटा स्टील के पूर्व हेड कारपोरेट कम्यूनिकेशन प्रभात शर्मा ने टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया. इन लोगों ने यूनियन की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की. इसके अलावा कई सारे सुझाव भी दिये. इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि यूनियन हमेशा से टाटा स्टील की सहयोगी बनी है. मजदूर हित के साथ ही कंपनी हितों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. इस मौके पर स्वागत करने वालों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.






