जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पीयर्स मैनुफेक्चरिंग विभाग के जेडीसी द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मोहन आहूजा स्टेडियम में किया गया. विभाग के 37 कर्मचारियो ने इसमें हिस्सा लिया. इसमें महिला कर्मचारियों की भूमिका अहम रही. पुरुष वर्ग में पंचानन गौर और रश्मि रंजन की जोड़ी विजेता रही, जबकि उप विजेता विकास और पीजूष की जोड़ी रही. युगल वर्ग में विकास और शुभम ने बाजी मारी. महिला वर्ग में निकिता और प्रगति की जोड़ी विजेता रही और उप विजेता मलीना और ममता की जोड़ी रही. युगल वर्ग में प्रगति और अपूर्वा ने बाजी मारी. इस आयोजन को सफल बनाने में जेडीसी चेयरमैन मनोज कुमार, वाइस चेयरमैन तापस राय चौधरी, सचिव अरिजीत दास, विभागीय कमेटी मेम्बर मनोज मिश्रा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, नीरज पराशर एवं सुशांत शेखर की सराहनीय भूमिका रही.



