
जमशेदपुर : टाटा स्टील और निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल कंपनी की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक को एक एंबुलेंस डोनेट किया गया. ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन को इसकी चाभी जेसीएपीसीपीएल के एमडी उज्जवल चक्रवर्ती ने सौंपी. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री शहनवाज आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे. जेसीएपीसीपीएल कंपनी टाटा स्टील और जापान की सबसे अत्याधुनिक स्टील कंपनी निप्पन स्टील का संयुक्त उपक्रम है. इस कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत यह सेवाएं दी जा रही है. इससे पहले भी कई तरह के सीएसआर के तहत काम किये गये है. इस कड़ी में बेल्डीह क्लब के पास दस साल पूरा होने पर एक स्मृति चिन्ह भी लगाया गया है.





