जमशेदपुर : टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) की टीम ने जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी कंवेंशन में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है. इंडोनेशिया के जकार्ता में इसका आयोजन हुआ था. इसमें टाटा स्टील की ओर से पांच टीमों ने हिस्सा लिया था. एक मास टीम थी जबकि चार एसजीए टीम थी. टाटा स्टील के एचएसएम मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग की टीम ने एसजीए में गोल्ड मेडल हासिल किया. इस टीम में विष्णु कुमार, जागृति, राहुल, डीके सिंह, अमनदीप, हेड बीबी सिंह, राकेश कुमार, आलोक कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे. आपको बता दें कि टाटा स्टील लगातार क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहती है. इस दिशा में टाटा स्टील अलग-अलग गतिविधियां विभिन्न विभागों में चलाती रहती है. इसके बेहतर क्वालिटी सर्किल टीम को देश और विदेशों में होने वाले क्वालिटी प्रतियोगिता में भेजती है.





