जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार 19 नवंबर को एक बार फिर से ब्लॉक क्लोजर किया गया है. शनिवार को ब्लॉक क्लोजर के बाद कर्मचारी रविवार को साप्ताहिक छुट्टी पर रहेंगे. कर्मचारी सोमवार को फिर से ड्यूटी पर आयेंगे. दो दिनों तक कर्मचारी ड्यूटी नहीं जायेंगे. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारी को आधा दिन का वेतन मिलेगा. यूनियन और मैनेजमेंट के बीच हुए समझौता के तहत ही यह ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है. इससे पहले भी शनिवार 12 नवंबर को भी ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. अक्तूबर माह में भी काफी ब्लॉक क्लोजर कंपनी ने लिया है. इससे कर्मचारियों के वेतनमान पर सीधे तौर पर असर पड़ा है. अक्तूबर माह में कर्मचारियों के साप्ताहिक छुट्टी में भी बदलाव किया गया था. बताया जाता है कि हाल के दिनों में कॉमर्शियल वाहनों के डिमांड में कमी के कारण उत्पादन भी घटा है. वैसे बारिश के मौसम बीत जाने के बाद भी गाड़ियों का डिमांड घटना चिंता का विषय है. इसका असल जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र पर भी पड़ रहा है.





