जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में सभी कर्मचारियों के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में संपन्न हुआ. खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ के साथ 400 मीटर रिले रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट थ्रो, रस्सी खींच प्रतियोगिता में सभी वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया. इसके साथ में महिला वर्ग में भी 100 मीटर दौड़ लॉन्ग जंप एवं शॉट पुट थ्रो की प्रतियोगिता किया गया.
इस प्रतियोगिता की शुरुआत में विभागीय हेड केसी झा एवं विभागीय यूनियन ऑफिस बीयर सह सचिव नितेश राज, जेडीसी चेयरमैन अश्वनी मथान एवं विभागीय प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुरुआत किया गया. यह प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कमेटी से प्रशस्ति श्रेया, संदीप बेहरा, गुलाब यादव, चंद्रशेखर, प्रेम पांडे, अफजल, जेके सिंह, सुब्बाराव सभी ने सहयोग किया. मौके पर कंपनी हेड उमा शंकर पटनायक, साई कुमार, कर्मचारी प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, दिनेश्वर कुमार, सूरज कुमार, सुभाष प्रधान, सरोज पाण्डेय एवं सीआएम कर्मचारी साथी मौजूद थे.



