जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर से नये मेनू और नये दर को लागू किया जायेगा. टाटा स्टील के सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी (सीसीएमसी) की गुरुवार को हुई बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा की गयी. सीसीएमसी के चेयरमैन यशवंत पांडेय की अध्यक्षता में डब्ल्यूजीओ कांफ्रेंस हॉल में यह मीटिंग हुई. सबसे पहले चेयरमैन सह चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय ने तमाम सदस्यों को बधाई दी कि आपके मेहनत से कैन्टीन की वयवस्था अब सुचारू रूप से चलने लगी. बैठक में कैंटीन में लांच किए गए नए मेनू का दर तय किया गया. साथ ही नए मेनू को 16 नवंबर से लागू करने का फैसला लिया गया. नए मेनू के आइटम प्री-बुकिंग के तहत कर्मचारियों को उपलब्ध होंगे, जो सब्सिडी रेट पर मिलेंगे. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही यह तय किया गया कि क्वालिटी की निगरानी के लिए एक कमेटी का चयन किया जाएगा, जिसमें सेंट्रल कैंटीन कमेटी से चीफ, हेड, कमेटी मेंबर सभी लोग शामिल होंगे और गुणवत्ता लगातार एक समान रहे, इस पर काम किया जाएगा. आने वाले समय में कैंटीन के लिए एक आईटी मैनेजर भी नियुक्त करने की मांग की गई, जिससे सभी डेटा को स्टडी करके सुधार का प्रयास किया जाए. कैंटीन कमेटी के सदस्यों ने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि नाश्ते में प्री-बुकिंग की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें, इससे और सहूलियत होगी. कैंटीन में भीड़भाड़ को कम करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. बहुत जल्द इसमें सुधार दिखेगा ताकि किसी भी कर्मचारी को 5 से 10 मिनट से ज्यादा कैंटीन में वेटिंग नहीं करना पड़े. इस दौरान कैंटीन कमेटी के वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, चीफ पंकज कुमार, चीफ सिंटर प्लांट के चीफ पीके चौधरी, हेड इंजीनियरिंग से विक्रम, कैंटीन हेड रिचा केडिया, सीनियर मैनेजर शौकत खान, मैनेजर प्रकाश गोस्वामी, कमेटी मेंबर उदय कुमार, विजय कुमार सिंह, विमल कुमार, शैलेंद्र राय, राकेश कुमार सिंह, अमोलक सिंह, राज कुमार, सुमन कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
कैंटीन के नये आइटम और उनकी दरें :
- ब्लैक कॉफी प्रति कप 1.50 रुपये
- ग्रीन टी प्रति कप 1.50 रुपये
- मिल्क कॉफी प्रति कप 2 रुपये
- घुघुनी प्रति प्लेट 2 रुपये
- झालमुढ़ी या भेलपुरी प्रति प्लेट 2 रुपये
- उबला चना और राजमा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- दलिया उपमा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- ओट्स उपमा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- सूजी उपमा या सेवइयां प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- मेदु बड़ा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- मूंग दाल चीला प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- उबला शकरकंद प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- पोहा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- ढोकला प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- दाल पकौड़ा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- हरा प्याज पकौड़ा प्रति प्लेट 2.50 रुपये
- दाल पूड़ी प्रति प्लेट 3.50 रुपये
- लिट्टी प्रति प्लेट 4 रुपये
- पोहा घुघुनी (कांबो) प्रति प्लेट 5.25 रुपये
- लंच (हाफ) वेज प्रति प्लेट 5.25 रुपये
- लंच (हाफ) सिंगल अंडा प्रति प्लेट 8.75 रुपये
- लंच (हाफ) डबल अंडा प्रति प्लेट 14.50 रुपये
- लंच (एक्स्ट्रा) वेज प्रति प्लेट 14.50 रुपये
- लंच (एक्स्ट्रा) सिंगल अंडा प्रति प्लेट 20 रुपये
- लंच (एक्स्ट्रा) डबल अंडा प्रति प्लेट 25.75 रुपये















