जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन की अधिकृत यूनियन बनने के लिए मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में टाटा स्टील फाउंडेशन यूनियन कन गठन कर दिया गया है. इसको लेकर एक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शंकर राव ने किया. आमसभा में उपस्थित सभी मेंबरों ने मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय को को-ऑप्ट कर लिया. आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने टटा स्टील फाउंडेशन इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए राकेश्वर पांडेय को सर्वसम्मति से निर्वाचित कर लिया. इसके संविधान बनाने, निबंधन और कार्यकारिणी का गठन करने के लिए राकेश्वर पांडेय को अधीकृत किया गया. इस आमसभा में नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, अध्यक्ष के सलाहकार विजय खां, ददन सिंह, आरसी टूडू को बनाया गया. वहीं, उपाध्यक्ष के तौर पर रामकृष्ण, महासचिव शंकर राव, संयुक्त महासचिव बिरेन तियु, सहायक सचिव सुरेंद्र प्रसाद, गोपाल बेहरा, कोषाध्यक्ष ललिता बेज बनाये गये है. कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अजय प्रताप सिंह मुंडा, रजनी करुआ, नंदलाल सिंह, वीणा पाणी मिहतो, लखन हांसदा, परेश चंद्र महंता और बी वेंकट राव को बनाया गया.



