रांची : झारखंड में 2005 बैच के तीन आईपीएस को प्रमोट किया गया है. प्रमोशन के साथ उन्हें आईजी रैंक दिया गया है. इसकी सूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा दी गयी है. तीन आईजी में पंकज कंबोज, राजकुमार लकड़ा और असीम विक्रांत मिंज है. वहीं राजकुमार लकड़ा पूर्व में जमशेदपुर के डीएसपी भी रह चुके है. आईपीसएस राजकुमार लकड़ा को पलामू का आईजी बनाया गया है. वही असीम विक्रांत मिंज को सीआईडी आईजी बनाया गया है. इसी के साथ आईपीएस पंकज कंबोज को रांची जोनल आईजी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के खाली होने वाले पदों के लिए चार लोगों के नाम को यूपीएससी को भेजा गया है. राज्य के वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके स्थान पर डीजीपी के तौर पर नये व्यक्ति का पदस्थापन किया जायेगा. इसके लिए नियमत: चार लोगों का नाम भेजा गया है, जिसमें 1988 बैच के एसएन प्रधान, 1989 बैच के अजय भटनागर, 1989 बैच के ही अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के ही अनिल पालटा, 1990 बैच के ही अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के प्रशांत सिंह और 1992 बैच के ही आरके मल्लिक को डीजीपी बनाने के लिए नाम भेजा गया है. ये सारे आइपीएस झारखंड में बतौर एडीजे के तौर पर काम कर रहे है.



