जमशेदपुर : टाटा स्टील के एचआर विभाग में बदलाव किया गया है. टाटा स्टील के चीफ एचआरएम डिलीवरी सर्विसेज आइएल 2 संजय विरमानी 1 जनवरी 2023 से रिटायर होने वाले है. 37 साल तक कंपनी मे सेवा देने वाले संजय विरमानी ने कई पदों को सुशोभित किया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की ओर से जारी सरकुलर के तहत उनकी जगह 15 फरवरी 2023 से चीफ एचआरबीपी स्टील टाटा स्टील जमशेदपुर आइएल 2 ज्ञान प्रकाश मिश्रा को चीफ एचआरएम डिलीवरी सर्विसेज और ट्रांस्फोर्मेशन बनाया गया है. ज्ञान प्रकाश मिश्रा को जीपी मिश्रा के तौर पर ज्यादातर लोग जानते है. उनके पदस्थापन को 15 फरवरी से लागू किया गया है.



