जमशेदपुर : टाटा स्टील के महान चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रुसी मोदी का जन्मदिन सादगी से और गुमनामी में मनाया गया. अंतिम समय तक उनके साथ रहने वाले जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश सिंह अपने साथी संतोष कुमार, कृष्णकांत, अमन उपाध्याय के साथ गये और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके अनन्य साथी रहे और रुसी मोदी के सचिव रह चुके अशोक तोमर भी वहां पहुंचे. जमशेदपुर के सीएच एरिया स्थित पारसी आरामगाह में स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किया गया. वैसे तो जमशेदपुर में ऐसे कई सीएमडी या एमडी हुए होंगे, लेकिन रुसी मोदी का नाम जनजन में है. उनके निधन के बाद से आज तक कभी भी उनको किसी समारोह में याद नहीं किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इतने बड़े शख्स को गुमनामी में ही याद किया जाता रहा. 1918 में जन्में रुसी मोदी का देहांत वर्ष 2014 में कोलकाता में हुआ था. उनको एक गैर सामान्य व्यक्ति को सामान्य के तौर पर जाना जाता रहा है. रुसी मोदी जनजन के नेता रहे है और एक कुशल प्रबंधक के रुप में भी उनको जाना जाता रहा है.













