जमशेदपुर : दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय , भारत सरकार , क्षेत्रीय निदेशालय , जमशेदपुर द्वारा टाटा स्टील लिमिटेड के लिए प्रशिक्षक हेतु प्रशिक्षण टीओटी यानी ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरण एवं समापन समारोह टाटा वर्कर्स यूनियन के सेमिनार हाल मे हुआ. कार्यक्रम मे कुल 24 कार्यपालक कमेटी मेम्बर्स ने प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया. कार्यक्रम के प्रभारी एवं राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड,श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के शिक्षा अधिकारी पशुपति नाथ साह ने इस दस दिवसीय कार्यक्रम की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के सभी अधिकारियों, टाटा स्टील के चीफ ग्रुप एचआर एवं आईआर ज़ुबिन पालिया एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु सहित सभी पदाधिकारिओ एवं सीआइआइ के अध्यक्ष संजय सभरवाल, उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद,मानव संसाधन विशेषज्ञ के जयदेव उपाध्याय एवं श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिती सदस्य अनुज जी सहाय ने अपना योगदान एवं व्यखायान दिया. (नीचे भी पढ़ें)
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप मे टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेम्बर्स को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार ने कहा कि भारत देश के विकास मे टाटा समूह का अमूल्य योगदान है, जिसे सिर्फ देखा ही नहीं बल्कि महसूस भी किया जा सकता है. टाटा स्टील संसार के बेहतरीन विश्वविधालयों एक रोल मोडेल स्टील कंपनी के रूप मे पढ़ाया जाता है. इससे यह पता चलता है की कंपनी प्रशिक्षण को कितना महत्व देती है, जो सीखते है वही दुनिया को बेहतर सीखाते भी हैं. समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि टाटा स्टील की व्यवसायिक प्रगति मे श्रमिकों का सहयोग सरहनीय है. कई मानव संसाधन युग को देखते हुए आज हम डिजिटल युग मे पहुंचे है, जहां प्रशिक्षण के बिना आप प्रगति नहीं कर सकते है. टाटा स्टील ने ये प्रशिक्षण अवसर देकर हमे आगे बढ्ने का मौका दिया है, जो पढ़ते है वही आगे बढ़ते है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी राज किशोर गोप ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा है कि जो टाटा की सेवा करता है वह राष्ट्र की सेवा करता है. टाटा उद्योग राष्ट्रीय समृद्धि का स्त्रोत है. (नीचे भी पढ़ें)
आज का दौर स्किल का है एवं ये प्रशिक्षण आपको कौशल युक्त बनाएगा. श्री गोप ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.कार्यक्रम को सफल बनाने मे टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ प्रशासन प्रभारी धर्मबीर कुमार सिंह, अध्यक्ष के निजी सहायक नन्द कुमार सहित पीके होता, उत्तम कुमार एवं कपिल कुमार का बेहतरीन योगदान है.




