
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. धोखाधड़ी करने के आरोपी सुब्रतो को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुब्रतो मित्रा उलीडीह थाना क्षेत्र के फ्लोर रोड स्थित शाही कंपलेक्स में बालाजी ऑटो वर्कर्स लिमिटेड के मैनेजर है. उसने गाड़ी फाइनेंस कराने के नाम पर 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. सुब्रतो मित्रा के खिलाफ 19 नवंबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी.



