जमशेदपुर : टाटा स्टील के ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल की बैठक टाउन सर्विसेज विभाग के साथ की गयी. इस दौारन कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस मीटिंग में टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा, सीनियर जीएम, टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के चीफ अमित सिंह व अन्य अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कमेटी मेंबर मौजूद थे. इस दौरान यह बताया गया कि बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इस दौरान यह भी तय किया गया कि ररिवार को पानी की आपूर्ति नहीं होती थी, जिस पर अब तय किया गया कि हर रविवार को तीन टाइम में जलापूर्ति की जायेगी. इस दौरान बिष्टुपुर में सड़कों पर लगने वाले ठेलों का मुद्दा उठाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत यह कहा गया कि कंपनी क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को इससे काफी दिक्कत हो रही है. इस मुद्दे को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द जमशेदपुर की उपायुक्त से मिलेगा. क्वार्टर के सामने ठेला लगाने, क्वार्टर एरिया में मॉल, बड़ी बिल्डिंग बनने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से समस्या हो रही है, जिसको लेकर चर्चा की जायेगी. क्वार्टर में रहने वाले अपने घर से गाड़ी लेकर नहीं निकल पाते हैं. कई बार गाड़ी वालों से झगड़ा की नौबत आ जाती है.











