जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का भले ही देहांत हो गया हो, लेकिन अपनी संपत्ति और आमदनी ऐसा है कि उनकी पत्नी रोहिका मिस्त्री भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला में गिनी गयी है. प्रसिद्ध मैगजिन फोब्स की ओर से कराये गये सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि सायरस मिस्त्री की पत्नी की अपनी संपत्ति 56 हजार करोड़ रुपये (7 बिलियन डॉलर) के करीब है. वह देश की दूसरी सबसे अमीर महिला के रुप में जानी गयी है. रोहिका मिस्त्री के अलावा पहले स्थान पर सावित्री जिंदल रही है, जिनकी संपत्ति 139 हजार करोड़ रुपये के करीब है. इसी तरह रेखा झुनझुनवाला तीसरे स्थान पर रही है. वहीं, सरोज रानी गुप्ता भी अरबपति महिलाओं की श्रेणी में अपनी जगह बनायी है. (नीचे भी पढ़ें)

रोहिका मिस्त्री टाटा संस के दिवंगत चेयरमैन सायरस मिस्त्री की पत्नी है, जिनका देहांत सितंबर 2022 को एक सड़क हादसे में हो गयी थी. उनके पिता इकबाल चागला देश के बड़े वकील में शुमार है. उनके ससुर पालनजी मिस्त्री शापुरजी पालनजी मिस्त्री कंपनी के मालिक है, जो रियल एस्टेट में काम करती है. उनके परदादा एमसी छागला बांबे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे है और कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे है. सायरस मिस्त्री के साथ रोहिका मिस्त्री की शादी करीब 30 साल पहले 1992 में हुआ था. उनके दो पुत्र जहान मिस्त्री और फिरोज मिस्त्री है. आपको बता दें कि शापुरजी पालनजी समूह टाटा संस में निजी तौर पर सबसे ज्यादा शेयर होल्डर कंपनी है. (नीचे भी पढ़ें)
पत्नी और बेटे के बीच बंटेगी सायरस मिस्त्री की संपत्ति
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और शापुरजी पालनजी मिस्त्री के निदेशक स्वर्गीय सायरस मिस्त्री के संपत्ति को लेकर अब यह चर्चा हुई है कि पूरी संपत्ति उनकी पत्नी रोहिका मिस्त्री और उनके दो बेटे फिरोज और जहान मिस्त्री के बीच वितरित होगी. तीनों के बीच बराबर बराबर सारी संपत्ति बांटी जायेगी. पुनर्गठन में टाटा संस में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल होगी, जो वर्तमान में साइरस मिस्त्री के नाम पर है और उनकी निवेश कंपनी सायरस इन्वेस्टमेंट्स के माध्यम से की गई है. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि इस पूरे काम की देखरेख सायरस के बड़े भाई शापुर मिस्त्री कर रहे हैं, परिवार के वकीलों और ऑडिटरों की मदद से, ऐसा हो पा रहा है. सूत्र ने कहा कि शापूर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सायरस के परिवार में हर कोई नए ढांचे के साथ सहज है और उन्हें कोई शिकायत नहीं रहे. कई विकल्प विचाराधीन हैं लेकिन अभी तक कुछ भी आगे नहीं बढ़ा है क्योंकि टाटा संस के शेयर इलिक्विड हैं. इसलिए, कोई भी लेन-देन मिस्त्री की निवेश कंपनियों में हो सकता है. इन निवेश कंपनियों की टाटा संस में हिस्सेदारी है. मिस्त्री परिवार की कुल संपत्ति 27.3 अरब डॉलर आंकी गई है, जिसमें टाटा संस में उनकी 18.4 फीसदी हिस्सेदारी भी शामिल है. पालनजी मिस्त्री, जिनकी पिछले साल जून में मृत्यु हो गई थी, ने लगभग एक दशक पहले अपनी संपत्ति को अपने दो बेटों-शापूर और सायरस के बीच समान रूप से विभाजित किया था. सूत्रों ने कहा कि जटिल संरचना से छुटकारा पाने के लिए परिवार पारिवारिक व्यवसायों के एक बड़े पुनर्गठन की भी योजना बना रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
परिवार के प्रमुख और निर्माण दिग्गज, शापूरजी पालनजी एंड कंपनी ने यूरेका फोर्ब्स, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, और एसपी जम्मू उधमपुर हाईवे में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 11,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण चुकाया था. समूह ने अपने व्यापार ढांचे को सरल बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें एसपीसीपीएल एलएंडटी की तर्ज पर एक निर्माण कंपनी के रूप में काम कर रहा है, जबकि होल्डिंग कंपनी के संचालन को अन्य संस्थाओं में ले जा रहा है. अगले एक साल में यह पुनर्गठन प्रमुख कंपनी के लिए व्यावसायिक फोकस हासिल करने और समूह के जोखिम को काफी कम करने में मदद करेगा. योजना के हिस्से के रूप में, एसपीसीपीएल के स्वामित्व वाली कई छोटी कंपनियों को गैर-प्रमुख व्यवसायों में हिस्सेदारी बेचने और स्वच्छ होल्डिंग संरचना बनाने के लिए अलग किया जा रहा है. मिस्त्री टाटा समूह के साथ अपने विवाद को सुलझाने के लिए बैंकरों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं, जो अक्टूबर 2016 में टाटा संस बोर्ड द्वारा सायरस को टाटा समूह के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद भड़क गया था. टाटा समूह और मिस्त्री के बीच कानूनी विवाद मार्च 2021 में टाटा के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के साथ समाप्त हो गया.












