
नीमडीह : सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाने में पदस्थापित एएसआई मोहम्मद तंजील खान को नीमडीह का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है. बता दे कि मोहम्मद तंजील खान की गिनती एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर के रूप में होती है. इससे पूर्व तंजील खान आरआईटी थाने में पदस्थापित थे. बतौर थाना प्रभारी उनका कार्यकाल बेहद ही शानदार रहा था. इससे पूर्व मोहम्मद तंजील जमशेदपुर में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 24 घंटे के भीतर उन्हें पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि पिछले दिनों कोल्हान डीआईजी ने नीमडीह थाना के प्रभारी अमित गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया था. जिसके बाद से नीमडीह थाना प्रभारी की रेस में कई दावेदार सामने आ रहे थे. अंत में तंजील खान ने इसमें बाजी मार ली.











