
जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में बागून हातु निवासी गणेश परिहार और राजनगर निवासी हंडू महतो शामिल है, टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मरीन ड्राइव से गुजर रहे ट्रक चालक नीरज कुमार ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां हांडू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायल का इलाज चल रहा है।

नशे में थे बाइक चालक
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक नशे में थे बाइक को हांडु चला रहा था, मरीन ड्राइव रोड पे दोनों बाइक को लहरा कर चला रहे थे इतने में पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हांदु के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा है, पुलिस उसके परिजन से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।







