
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत गौड़ बस्ती के रहनेवाले 35 वर्षीय युवक शराब के नशे में अपने घर के समीप बने नाले में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. उधर घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वैसे सूत्र बताते हैं कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हाथापाई होने के बाद किसी ने घायल अवस्था में घर के पास बने नाले में फेंक दिया जिससे युवक की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस हर पहलूओं की तफ्तीश में जुट गई है.







