
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना के समीप कुछ दूरी पर स्थित एक घर में 35 वर्षीय शीशु राम नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात की है. जिसकी सूचना आज सुबह मृतक के परिजनों को लगी. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.







