
बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के बहरागोड़ा प्रखंड के शिक्षित प्रखंड के नाम से प्रसिद्ध है. प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में स्थित निगमानंद आश्रम के महाराज गुरूचरण चैतन्य (62) ने उसी गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. ऐसा कर महराज ने बहरागोड़ा प्रखंड के इतिहास पर कालिख पोत दिया. वही महाराज के प्रति लोगों की आस्था को धूमिल कर दिया है.
महाराज द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार करने के प्रयास पर लोगों ने उनको धर दबोचा. लोगों ने महाराज की पिटाई की. सूचना पाकर बड़शोल पुलिस आश्रम पहुंचकर महाराज को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बड़शोल थाना प्रभारी ने बताया कि महाराज को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल जांच कराने के लिए बहरागोड़ा सीएचसी ले जाया गया. यहां से बच्ची को मेडिकल कराने के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि बच्ची ने पुलिस को बयान दिया है कि महाराज ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ आश्रम के एक कमरा में ले जाकर कमरा का दरवाजा बंद कर उसके साथ गलत हरकत किया है. पुलिस आरोपी महाराज को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.








