
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पद्मभूषण और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और टाटा स्टील के कर्मचारी हरि सिंह ने रतन टाटा का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया. करोड़ो परिवार के अन्नदाता रतन टाटा को अपना आदर्श मानने वाले हरि सिंह ने रतन टाटा का जन्मदिन जुगसलाई के बलदेव बस्ती में रह रहे स्लम बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया. हरि टाटा स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और सामाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक भी है. श्री हरि ने स्लम बच्चों के साथ केक काटा, साथ ही हरि ने सभी बच्चों को चॉकलेट और शिक्षा से जुड़ी पाठ्य सामग्री देकर शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित किया और समाजहित और राष्ट्रहित में बच्चों को आगे बढ़ने को लेकर रतन टाटा के द्वारा बताई गई. प्रेणादायक बातों को बताया ताकि स्लम में रह रहे बच्चों का भी आत्मविश्वास बढ़ा रहे. हरि सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में लोगो को फिल्मी सितारे की जगह समाजहित और देशहित में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले असल हीरो का जन्मदिन मनाना चाहिए और उनके योगदान व कार्यो के बारे में बता लोगो को भी वैसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. देश के असली हीरो को भी लोग न भूले इसी उद्देश्य से रतन टाटा का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर मौजूद हरि सिंह, मोहन राव, अजय कुमार, विकास रॉय, नीलेश पांडेय, विक्की व अन्य मौजूद थे.






