
जमशेदपुर : झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक उनकी मुलाकात हुई. इस दौरान टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी समेत टाटा स्टील से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद थे. हेमंत सोरेन के आग्रह की सराहना करते हुए टाटा स्टील के एमडी ने तीन पुस्तकें हेमंत सोरेन को भेंट की और राज्य के सहयोग के साथ ही औद्योगिक विकास में साथ चलने का वादा भी किया.






