
जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज और यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय उर्फ शैलेश पांडेय ने रांची जाकर झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व शुभकामनाएं दी. इन लोगों ने भावी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर प्रकाशित पुस्तक को भी भेंट किया. इस मौके पर इन लोगों ने मजदूरों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने की मांग भी रख दी ताकि शपथ ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन मजदूरों की समस्याओं के निराकरण में लग जाये. इन लोगों ने तत्काल जमशेदपुर जैसे जिले में डीएलसी को पदस्थापित करने की मांग की ताकि श्रम कानूनों का अनुपालन सुचारू रुप से हो सके और श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण में तेजी आ सके. इस दौरान इस दल में जीतेंद्र कुमार भी मौजूद थे.






