
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक सुरक्षाकर्मी की विधवा के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में डीजीपी ने जमशेदपुर के एसएसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ट्विटर पर झारखंड पुलिस के महानिदेशक एमबी राव ने यह आदेश झारखंड के लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल www.sharpbharat.com के खबर पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया है.

अब इस मामले में टाटा मोटर्स के दोषी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. टाटा मोटर्स के दिवंगत सुरक्षाकर्मी की विधवा ने आरोप लगाया है कि टाटा मोटर्स के कतिपय अधिकारियों ने उसको अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव दिया था. इस मामले को लेकर गोलमुरी थाना में पीड़ित महिला एफआईआर करने गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर लेने से इंकार कर दिया था. इस मामले को लेकर बुधवार की दोपहर पीड़ित महिला कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जमशेदपुर के एसएसपी डॉक्टर एम तमिल वणन से मुलाकात की थी और कार्रवाई की मांग की थी. इन लोगों ने गोलमुरी के थानेदार के खिलाफ भी कई सारे संगीन आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी जांच करेंगे, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. गोलमुरी थाना की कार्यसंस्कृति पर नाराज़गी जताते हुए पीड़िता ने कहा कि गुरुवार तक अगर मामले में दोषियों के ख़िलाफ़ एफआइआर और गिरफ़्तारी नहीं होगी तो वे न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलेंगी. पीड़िता ने कहा कि मामले में दो दिन बाद तक भी एफआईआर दर्ज़ नहीं होना और अफसरों का उनका पीछा करना संदेह उतपन्न करता है।






