
Jagnnathpur : लाल मिट्टी का काला खेल करने वाले कारोबारियों पर भी अब चाईबासा पुलिस की सख्त निगाह पड़ने लगी है और कार्रवाई भी शुरू हो गई। इसी मुहिम के तहत चाईबासा पुलिस के पुलिस कप्तान अजय लिण्डा के निर्देश पर बीती रात जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव व खान निरीक्षक बिरसा उरांव के संयुक्त तत्वाधान में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जैंतगढ़ से चंपुआ जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्र से आ रहे चोरी का मैगनिज लदे ट्रक को पकड़ा गया। इस दौरान जांच दल के द्वारा ट्रक चालक हाजिम आलम से मैगनिज का कागजात दिखाने की मांग की गयी, तो चालक ने असमर्थता जतायी. पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि ओड़िशा के जोड़ा से इसे लाया जा रहा है, जो रायपुर जायेगा और यह माल चोरी का है। उसके बाद पुलिस नें मैगनिज सहित ट्रक चालक को गिरफ्तार किया कर लिया, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं ट्रक चालक और ट्रक के मालिक उमेश गुप्ता के विरूद्व मामला दर्ज किया गया है। जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चाईबासा के सीमावर्ती क्षेत्र जैंतगढ-चम्पुआ (ओड़िशा ) NH-75E मार्ग चेंकिग करने का निर्देश प्राप्त हुआ।

उक्त निर्देश के आलोक में मैं स्वयं, खान निरीक्षक चाईबासा विश्वनाथ उराँव, थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक एवं थाना के ही पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र, बल के साथ अहले सुबह में वाहन चेकिग लगाया गया था। वाहन चेकिंग के दौरान ही ओड़िशा की तरफ से आने वाले ट्रक WB 23D – 9693 को रोक कर ट्रक के चालक से वाहन में लदे मैगनीज के संदर्भ में कागजात की माँग की गयी, तो ट्रक चालक द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तो ट्रक चालक से पूछताछ की गयी कि तुम बिना कागजात के कहां से मैगनिज ला रहे हो, तो चालक के द्वारा बताया गया कि ओड़िशा के जोड़ा से ला रहे है और उनके द्वारा हमलोगों के सामने कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे प्रतीत होता है कि चालक के द्वारा चोरी कर के यह मैगनीज रायपुर ले जाया जा रहा था। उक्त मैगनीज के संबंध में संतोप्रद जबाब नहीं देने एवं इस से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त वाहन के चालक अजीम आलम को गिरफ्तार कर चालक के बताये अनुसार अवैध रूप से लदे ट्रक करीब 7 टन मैगनीज को विधिवत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में ट्रक चालक अजीम आलम तथा ट्रक मालिक उमेश गुप्ताके विरूद्व जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य लोगों की छान-बीन कर रही है एवं संलिप्त लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की दिशा में प्रयासरत है।






