
धातकीडीह हरिजन बस्ती में पड़ोस में रहने वाला युवक 2 साल से करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इंकार, युवती ने दर्ज कराया मामला
जमशेदपुर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले आकाश मुखी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. इस संबंध में युवती ने बिष्टुपुर थाना में आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. युवती ने पुलिस को बताया कि आकाश उसके साथ बीते 2 साल से संबंध में है. इस बीच उसने कई बार उसके साथ संबंध भी बनाया. अब जब वह उससे शादी की बात कह रही है तो आकाश इससे साफ इंकार कर रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोनारी में झपट्टा मारकर युवक से मोबाइल को छिनतई
जमशेदपुर के सोना री थाना अंतर्गत राम मंदिर के पास खुंटाडीह निवासी शिव मंगल सिंह से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल की छिनतई कर ली. मामला रविवार रात का है. इस संबंध में शिव मंगल ने सोना री थाना में अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज कराया है. शिव मंगल ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से पैदल ही मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था, राम मंदिर के पास पीछे से एक बाइक सवार आया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया, जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मानगो पुलिस ने छापेमारी कर जप्त किया अवैध महुआ, संचालक गिरफ्तार
जमशेदपुर
जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने दूसरे दिन भी अवैध शराब को लेकर छापेमारी जारी रखी. मानगो पुलिस ने दाइगुटू में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने संचालक मंटू कुमार को भी हिरासत में लिया है. पुलिस महुआ शराब और मंटू को थाने ले गई।
एग्रिको दुर्गापूजा मैदान के पास डिवाइडर से टकराई कार, स्थानीय युवकों ने नशे में होने का आरोप लगते हुए चालक कि कर दी पिटाई
जमशेदपुर
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको दुर्गा पूजा मैदान के पास सोमवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार के डिवाइडर से टकराने के बाद आस पास के युवक मौके पर पहुंचे और चालक की पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद स्थानीय लोग मौके से फरार हो गए. इस संबंध ने सिदगोड़ा विद्यापति नगर निवासी चालक दिलेर सिंह ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है.दिलेर सिंह ने बताया कि युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कि, उसके पगड़ी की खोल दिया और फरार हो गए.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोलमुरी में युवक ने फांसी लगाकर कर है आत्महत्या
जमशेदपुर
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनमीत सिंह ने सोमवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना कि सूचना मिलने पर उन्होंने गोलमुरी पुलिस को जानकारी दी. इधर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मनमीत मानसिक रूप से बीमार था. वह खुद को अपने कमरे में ही बंद करके रखता था. सिर्फ खाना खाने के लिए कमरे से बाहर निकालता था. रविवार रात उसने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया. सोमवार शाम तक वह जब अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए. उसका कमरा अंदर से बंद था.काफी मशक्कत के बाद कमरे का ताला तोड़ा गया तो परिजनों ने देखा कि मनमीत ने फांसी लगा ली है।

जमशेदपुर हिंदू पीठ के पास नशेड़ी पेट्रोल खत्म होने के बहाने करते थे छिनतई, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
जमशेदपुर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकाई नदी स्थित हिंदू पीठ के पास स्थानीय लोगों ने एक नशेड़ी को छिनतई करते हुए रंगे हाथ पकड़ा. स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर बिस्टुपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई. युवक का नाम रियाज खान बताया जा रहा है वह जुगसलाई का रहने वाला है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ युवक पुल के पास नशा करते हैं, जब उनके पास नशा करने के लिए पैसा नहीं होता है तो वह लोग रास्ते से गुजरने वाले लोगों से पेट्रोल खत्म होने का बहाना कर रुपए मांगते हैं. इसी बीच वे लोगों को अकेला पाकर छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. कई बार ऐसी शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर आज एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. हालांकि उसके साथ मौजूद एक और अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







