चाकुलिया : जिला और प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार की साम भाजपा कार्यकर्ता चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर राज्य के सीएम हेमंत सोरेन की पुतला दहन करने पहुंचे ही थे कि झामुमो कार्यकर्ता विधायक समीर महंती के नेतृत्व में बिरसा चौक पहुंचे जिस कारण चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला नही जला. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए चौक पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सीएम हेमंत सोरेन की विफलता और भाजपा के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के उपर राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन ने राज्य द्रोह का मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए भाजपाई चौक पर सीएम का पुतला जलाने पहुंचे थे परंतु रात 9 बजे तक पुतला नही जला. प्रशासन चौक पर तैनात था. (आगे की खबर नीचे पढें)
इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं के निर्देश पर आज शाम कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम हेमंत सोरेन की पुतला जलाने का कार्यक्रम था, कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे थे कि झामुमो विधायक समीर महंती अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सड़क जाम कर दिया ताकि कार्यक्रम ना हो. कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनलोगों ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. वही विधायक समीर महंती से इस मामले पर जानकारी दूरभाष पर ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें मालुम नही है कि चौक पर क्या हो रहा है, भीड़ देखकर वे रूके थे. कहा कि उनके द्वारा या उनके कार्यकर्ता द्वारा किसी को किसी प्रकार की कार्यक्रम को रोकने का प्रयास नही किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम है, कहा कि कोरोना को देखते हुए सरकार की नियमों को पालन कराने की उधेश्य से चौक पर पुलिस को तैनात किया गया है ताकि भीड़ भाड़ ना हो.समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता चौक से जा चुके थे और पुलिस चौक पर तैनात है.









