
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची एसएनपी एरिया स्थित रिलायंस फ्रेश के पास सोमवार के शाम दशरथ शुक्ला द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. फायरिंग करने के बाद स्थानीय लोगों ने दशरथ को पकड़ने की कोशिश की पर वह अपने कार से मौके से फरार हो गया. इधर फायरिंग की सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस और सिटी एसपी सुभाष कुमार जाट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने राहुल से पूछताछ भी की.
राहुल ने इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की है. राहुल ने बताया कि दशरथ से 2 लाख रुपए उधार लिए थे, इसके लिए उसने दशरथ को दो चेक दिया था. सोमवार को उसने दशरथ को ब्याज के साथ कुल 4.60 लाख रुपए वापस कर दिए. पैसे दे देने के बाद उसने दशरथ को चेक वापस करने के लिए बुलाया था. शाम को दशरथ उसके पास आया और चेक देने से मना कर दिया इसी बीच दोनों के बीच काफी देर तक गाली गलौज भी हुई.
दशरथ ने अपने पास रखा पिस्तौल निकाला और उसके ऊपर फायर कर दिया, गोली कान के बगल से निकल गई. दशरथ ने जैसे ही दूसरा फायर करने के लिए पिस्टल उठाया वैसे इसकी गन लॉक हो गई. इसी बीच स्थानीय लोग दशरथ को पकड़ने के लिए दौड़े तब तक वह कार में बैठकर फरार हो गया हालांकि इस मामले में पुलिस को मौके से खोखा नहीं बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे देर रात को यह सूचना मिली है कि आरोपी दशरथ शुक्ला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है लेकिन पुलिस की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है.







