
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शहरी इलाके से सटे पोटका थाना अंतर्गत रोलाडीह में एक तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित बाइक दीवार से जा टकराई. इस घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय गोपाल डे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अतुल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पोटका सीएचसी में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के बजे परसुडीह से 7 से 8 की संख्या में बाइक में सवार होकर 15 से 16 युवक जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. सभी युवक काफी तेजी से बाइक चला रहे थे. एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में गोपाल की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार में जा टकराइ.





