
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आबकारी विभाग को एक बार फिर से सफलता मिली है. विभाग ने बोड़ाम थाना अंतर्गत बोड़ाम बाजार एवं पालीपानी तथा उलीडीह थाना क्षेत्र के उलीडीह बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी करते हुए 54 लीटर नकली अंग्रेजी शराब और लगभग 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. वैसे इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. विभाग ने 3 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. हाल के दिनों में काफी छापामारी की गयी है. अवैध शराब को रोकने के लिए यह छापामारी की जा रही है. आबकारी विभाग को कदम उठाने के हिदायत दिये है.





