
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी स्थित देवनगर से पिकनिक मनाने के लिए सरायकेला-खरसावां जिले के गजिया बराज में पिकनिक मनाकर लौट रहे लोग आदित्यपुर के आरआइटी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गये है. पिकनिक मनने वालों से भरा टेम्पो ही उलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये है. घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आरआइटी के गजियाडीह के पास यह हादसा हुआ. देवनगर से करीब एक दर्जन लोग पिकनिक मनाने के लिए सुबह ही गजिया बराज गये थे. वहां से वे लोग ऑटो से लौट रहे थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

बीच रास्ते में एक बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने ऑटो पर से अपना नियंत्रण खो दिया और पास ही बनी खाई में ऑटो जा गिरी, जिसके बाद चीख पुकार मच गयी. सारे लोग उसमें दब गये. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पल में पिकनिक की मस्ती में मातम में बदल चुका है. लोगों का जमावड़ा टीएमएच में लगा हुआ है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. मृतक 17 वर्षीय गौरव गोप है जबकि टीएमएच में इलाजरत 21 साल के रोहित मोदक और 18 वर्षीय बादल मांझी की हालत गंभीर है. अन्य घायल एमजीएम अस्पताल में है. बताया जाता है कि ये लोग देवनगर के अजीत कैटरिंग के लिए काम करते है. वे लोग पिकनिक से लौट रहे थे कि इस हादसा से उन लोगों को दो चार होना पड़ा.



