
जमशेदपुर : दुनिया को दया, करुणा की राह पर चलने और पाप से घृणा करने का संदेश देने वाले प्रभु ईसा मसीह का जन्म चरनी में हुआ. सितारों ने जब ये पैगाम पहुंचाया तो लोग झूम उठे. क्रिसमस के पर्व पर मसीही समाज ने आस्था और भक्ति के साथ प्रभु का अभिनंदन किया. शुक्रवार की रात जमशेदपुर के गोलमुरी गिरजाघर में सबसे पहले चरनी में प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ, जिसके बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. यहां पर कड़ाके की ठंड के बावजूद शुक्रवार की रात को ही धूमधाम शुरू हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

रात को जैसे ही 8 बजे चरनी यानी गोशाले में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी जीवंत हो उठी. चर्च में मसीही समाज के लोग नन्हें रूप में प्रभु के चरण चूमने लगे. फादर ने इस मौके पर प्रार्थना संपन्न कराई और कहा ‘पाप से घृणा करो पापियों से नहीं’, यह संदेश प्रभु ने दिया था. समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए वह कष्ट सहते रहे. हमें भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बझाईयां दी.




