
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत उलियान में एएसआई किष्टो माझी पर देसी कट्टा तानने के मामले में पुलिस ने रघुनाथ मन्ना को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में गोपीनाथ पात्रो उर्फ गोपी, रमेश प्रमाणिक और सूरज प्रमाणिक शामिल है. इस संबंध में एएसआई किष्टो माझी के बयान पर पुलिस ने रघुनाथ मन्ना समेत गोपीनाथ पात्रो, रमेश प्रमाणिक और सूरज प्रमाणिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. रघुनाथ शातिर किस्म का अपराधी रहा है. हाल ही में उसने उलीयान के ही एक ज्वेलरी दुकान में फायरिंग की थी जिस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था. हाल ही में वह जेल से छूटकर बाहर आया था. बुधवार को भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाई फायरिंग की थी. सूचना पाकर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी जहां उसने पुलिस पर ही हथियार तान दिया था.




