जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर डॉ एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत जमशेदपुर पुलिस ने सघन अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों में दर्ज मामलों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.















