
जमशेदपुर : करोड़ो रूपए के जीएसटी घोटाले के आरोपी जमशेदपुर के कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया जेल जाने के पहले जमशेदपुर कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी. जमशेदपुर कोर्ट में
जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अर्थिक अपराध सह एसीजेएम चन्द्र भूषण कुमार की अदालत ने सोमवार को खारिज कर दी. आरोपी की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा एवं यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से संजीव रंजन वरियार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा था. इससे पूर्व पुलिस ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया था. जमानत अर्जी खारिज करने के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया. इस संबंध में यूनियन ऑफ इंडिया इंटेलिजेंस ऑफिसर जीएसटी दिनेश कुमार के बयान पर आरोपी अमित अग्रवाल के खिलाफ 9 करोड़ रूपए की जीएसटी घोटाले का आरोप लगाते हुए आर्थिक अपराध कोर्ट में शिकायतवाद का मामला दर्ज किया गया हैं. जीएसटी इंटेलिजेंस की ओर से अमित अग्रवाल को तीन बार दिनांक 5 अगस्त, 17 अगस्त एवं 9 नवंबर को सम्मन भेजा गया था. लेकिन वह बीमार बताकर उपस्थित नहीं हुए थे. अमित पर आरोप है कि वह विभिन्न कंपनी अन्य के नाम से चला रहे हैं जबकि उसने मेसर्स एरोरस मेटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर कुल 5 करोड़ 26 लाख एवं मेसर्स इनोजिट प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड के नाम से 3 करोड़ 71 लाख रूपए का जीएसटी गबन किया हैं.







